May a good source be with you.

किसी राजनीतिक दल का एजेंट ना बने चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट की जांच पर रोक लगाने के कारण EC पर बरसे CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है .

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और कहा है कि चुनाव आयोग देश के लिए एक मूल्यवान संस्था है, इसे किसी राजनीतिक दल के एजेंट के तौर पर काम नहीं करना चाहिए. अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली में रहने वाले लोगों के मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर जांच करने में लगे थे, जिस पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दिया है.

चुनाव आयोग ने 9 फरवरी को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें दिल्ली के निवासियों को हिदायत दी गई है कि वे वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के बारे में किसी भी व्यक्ति के कॉल का जवाब देने से बचें.

अरविन्द केजरीवाल ने अपने ट्वीट में तेलंगाना चुनाव में 22 लाख वोटरों का नाम काटे जाने और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का नाम ग़ायब होने के मामले को भी लिखा है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी तेलगांना वोटर लिस्ट वाली घटना यहां नहीं दुहराने देगी.

इसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने अमित मिश्रा नाम के एक आरटीआई कार्यकर्ता का एक विडियो भी साझा किया है. इस विडियो में अमित का कहना है कि उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब था, लेकिन वोटर लिस्ट में सिर्फ उनकी मां का नाम था. विडियो में अमित बताते हैं कि उनकी मां का देहांत तीन साल पहले ही हो चुका है.

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+