May a good source be with you.

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों द्वारा कथित यौन शोषण की शिकार महिला ने ख़ुदकुशी की, सुरक्षा बलों पर लगाया था अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप

पिछले 17 सितंबर को मृतका के साथ अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में सुरक्षा बलों द्वारा एक आदिवासी युवती के साथ छेड़खानी का मामला बीते सितंबर महीने में उजागर हुआ था. खबरों के मुताबिक़ बीते पिछले शनिवार को इस छेड़खानी की पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

यह मामला दन्तेवाड़ा ज़िले के अरनपुर थानाक्षेत्र के समेली गांव का है. यहां 21 वर्षीय आदिवासी महिला ने अपने साथ सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद फांसी लगाकर शनिवार की रात आत्महत्या कर ली.

17 सितंबर 2018 को उक्त युवती के साथ अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. तब युवती ने सशस्त्र बलों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था.

जन चौक की एक ख़बर के मुताबिक़, मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि शनिवार को आदिवासी त्यौहार मानाने के बाद जब घर के सभी लोग सो गए, तब उक्त युवती ने उठकर घर के पीछे एक पेड़ में अपनी ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. उन्होंने आगे बताया कि यौन उत्पीड़न वाले मामले में 2-3 बार पीड़िता के परिवारवालों को पूछताछ के लिए अरनपुर थाने बुलाया गया था. इन सब से उपजे आर्थिक संकट एवं अन्य परेशानियों की वजह से युवती के पिता उसे कोसने लगे थे. साथ ही अपने साथ घटी घटनाओं से हुई बदनामी और परेशानियों की वजह से पीड़िता मानसिक तनाव से जूझ रही थीं.

बहरहाल, मृतका के शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए दंतेवाड़ा लाया गया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+