ईवीएम में गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ चुनाव में कोई भी बटन दबाओ, वोट भाजपा को ही जाएगा, विडियो देखें.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ईवीएम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ईवीएम में कथित तौर पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में देखा जा रहा है कि किसी भी उम्मीदवार के नाम के सामने बटन दबाने पर वोट भाजपा के खाते में ही जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल लगभग 2 मिनट के विडियो में देखा जा रहा है कि बसपा उम्मीदवार के नाम पर बटन दबाने पर भाजपा को वोट जा रहा है. विडियो में मौजूद एक शख़्स कहता है कि सुबह ही ईवीएम में गड़बड़ी थी, जिसे दूर करने के बाद फिर से वोटिंग कराई जा रही थी. लेकिन, इसके बावजूद फिर से हर वोट भाजपा को ही जा रहा है.
https://www.facebook.com/atulgupta661/videos/1841820149249971/
ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराई जा रही है. पहले चरण की वोटिंग बीते हफ्ते पूरी हो चुकी है, दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को जारी होने हैं. इसी दिन चार अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम भी जारी किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा को विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है.