छत्तीसगढ़ चुनाव में पैसे बांट रही भाजपा! 2 लाख कैश के साथ विधायक प्रत्याशी पकड़ाया
सामरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैंकरा को कांग्रेस की शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है.
छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी को 2 लाख रुपयों के साथ गिरफ़्तार किया गया है. दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक रोज़ पहले सामरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैंकरा के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने शिकायत की थी.
ख़बरों के मुताबिक़ इस मामले में पैंकरा द्वारा पैसे बांटे जाने की शिकायत कांग्रेस ने की थी. मामले की जानकारी मिलते ही निगरानी दल और पुलिस उन्हें पकड़कर शंकरगढ़ थाने ले गई. इस घटना के विरोध में कांग्रेस के शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एवं नेता थाने के सामने बैठकर पैंकरा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1064729999922667520?s=19
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को हुआ था और दूसरे चरण के मतदान आज, 20 नवंबर को, हो रहे हैं. इस दौरान ख़राब ईवीएम एवं चुनाव प्रत्याशियों द्वारा पैसे और शराब बांटने की कई ख़बरें लगातार ही सामने आ रही हैं.