May a good source be with you.

छत्तीसगढ़: चुनाव ख़त्म और जगदलपुर में हवाई सेवा ठप्प

15 जून को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने इस सेवा का शुभारम्भ किया था जिसका पिछले पांच महीनों से ठीक से संचालन नहीं हो रहा था.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 15 जून को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जगदलपुर में हवाई सेवा का उद्घाटन किया गया था. लेकिन यह सेवा ज़्यादा समय के लिए नहीं चल पाई. महज़ 5 महीनों के भीतर ही हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं. नगर विमानन महानिदेशालय ने एयर ओडिशा का लाइसेंस रद्द कर दिया है क्योंकि नियमों के अनुसार हवाई कंपनी 70 फीसदी उड़ानों के बजाय 5 माह में सिर्फ 30 उड़ाने ही भर पाई है. इसलिए विमान सेवा को रोक दिया गया.

जनचौक की रिपोर्ट के अनुसार हवाई सेवा रोके जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव का लाभ लेने के लिए हवाई सेवा शुरू की गई थी और चुनाव खत्म होते ही सेवा को बंद कर दिया गया. कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा को झूठा करार दिया है. हालांकि भाजपा की ओर से गौरीशंकर श्रीवास्तव ने सेवाएं जल्द शुरू होने की बात कही है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति भी हवाई सफ़र करेंगे कहते हए इस हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई थी. ज्ञात हो कि ओडिशा हवाई सेवा 5 महीनों में केवल 30 उड़ाने ही भर पाई और नियमों के अनुसार कंपनी द्वारा 70 फीसदी उड़ाने भरना अनिवार्य है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+