यूपीए की सरकार में 11 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुए पर कभी प्रचार-प्रसार नहीं किया गया- चंद्रशेखर राव
चंद्रशेखर राव ने कहा, “जब मैं केंद्रीय मंत्री था तब यूपीए सरकार ने 11 बार लक्षित हमले किए थे. वे रणनीतिक हमले हैं. जिनका ख़ुलासा नहीं होता है.”
सर्जिकल स्ट्राइक पर केंद्र सरकार के दावों पर विवाद के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि यूपीए सरकार के 5 साल के कार्यकाल में 11 बार सर्जिकल स्ट्राइक किये गये थे. लेकिन, कभी भी इसका प्रचार-प्रसार नहीं किया गया.
डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार नलगोंडा ज़िले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की तस्वीरें दिखा कर वोट मांग रहे हैं.” उन्होंने कहा, “ अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी गोलमाल राजनीति नहीं देखी है जैसी केंद्र सरकार कर रही है.”
चंद्रशेखर राव ने कहा, “जब मैं केंद्रीय मंत्री था तब यूपीए सरकार ने 11 बार लक्षित हमले किए थे. वे रणनीतिक हमले हैं. जिनका ख़ुलासा नहीं होता है.”
बता दें कि चंद्रशेखर राव 2006 तक यूपीए सरकार का हिस्सा थे. तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के मुद्दे को लेकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.