एग़्जिट पोल जनता की नब्ज़ पकड़ने में नाकामयाब, नतीजे ज़मीनी हक़ीक़त से कोसों दूर- चंद्रबाबू नायडू
“आंध्र प्रदेश में टीडीपी की सरकार बनेगी और केंद्र में भी गैरबीजेपी की सरकार बनेगी.”
तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एग़्जिट पोल के नतीजों को ज़मीनी हक़ीक़त से काफ़ी दूर बताया है. उन्होंने कहा कि एग़्जिट पोल ग़लत साबित होंगे और केन्द्र में ग़ैरबीजेपी की सरकार बनेगी.
चन्द्रबाबू ने एक ट्वीट बीते रात को एक ट्वीट करते हुए कहा, “एग्जिट पोल जनता के नब्ज पकड़ने में नाकामयाब रहे हैं. एग्जिट पोल ग़लत साबित होंगे क्योंकि ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर हैं. आंध्र प्रदेश में टीडीपी की सरकार बनेगी और केंद्र में भी गैरबीजेपी की सरकार बनेगी.”
Time and again exit polls have failed to catch the People's pulse. Exit polls have proved to be incorrect and far from ground reality in many instances. While undoubtedly TDP govt will be formed in AP, we are confident that non-BJP parties will form a non-BJP govt at the center.
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) May 19, 2019
आगे एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि 50 प्रतिशत बूथों के वीवीपैट का मिलान किया जाए. गिनती की शुरुआत में विधानसभा क्षेत्रों के पांच बूथ के वीवीपैट मिलाए जाएं लेकिन अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो सभी वीवीपैट की गिनती होनी चाहिए.”
We reiterate our demand to the ECI to count VVPATs in at least 50% of polling stations. VVPATs should be counted in 5 polling stations in each Assembly Constituency at the beginning of counting process. In case of discrepancy, all VVPATs of Assembly Constituency shall be counted.
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) May 19, 2019
बता दें कि एक या दो को छोड़कर लगभग सभी एग्जिट पोल ने राज्य में मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया था. पोल में यह भी कहा गया कि वाईएसआर कांग्रेस आंध्र की 25 लोकसभा सीटों में से 20 पर जीत हासिल करेगी.