चौकीदार की बोलती बंद: काम का हिसाब मांगने वाले सवाल को वणक्कम बोल गईं BJP सांसद किरण खेर, देखें विडियो
रिपोर्टर ने किरण खेर के काम को लेकर चंडीगढ़ में उनके रोड शो के दौरान सवाल पूछा था.
भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ से नामांकन पत्र भरने के क्रम में अपने पति और अभिनेता अनुपम खेर के साथ रोड शो किया. भाजपा उम्मीदवार के इस रोड शो में अनुपम खेर, किरण के 5 साल के कार्य को लेकर किए गए रिपोर्टर के सवाल से बचते नज़र आए.
दरअसल, रोड शो के दौरान अभिनेता अनुपम खेर से टीवी 9 भारतवर्ष के रिपोर्टर ने सवाल, “अक्सर किरण पर इल्जाम लगा है कि उन्होंने अधिकतर समय अभिनेत्री के तौर पर गुजारा?” इसपर अनुपम ने सीधे तौर पर सवाल का जवाब देने की बजाए, अपने गाल पर हाथ फेरा और ‘भारत माता की जय’ बोलकर सवाल से पीछा छुड़ा लिया.
TV9 भारतवर्ष के रिपोर्टर ने अनुपम खेर से किरण खेर के चंडीगढ़ में काम नहीं करने पर किया सवाल. जवाब में अनुपम बोले- 'भारत माता की जय' #Loksabhaelections2019 #Chandigarh pic.twitter.com/xeaCmUbPjY
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) April 25, 2019
वहीं, जब रिपोर्टर यहीं सवाल सीधे किरण खेर से पूछा तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी बात है जी, बधाई सबको, शहर का साथ, आपसब की दुआएं, उनके लिए ही जा रहे हैं नामांकन भरने. शुक्रिया.