महंगाई के बाद बेइज़्ज़ती: पेट्रोल-डीज़ल के दाम में 2.5 रु के कटौती का एहसान
इस साल पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमत में हुई बढ़ोतरी को इस कटौती से तुलना करें तो यह प्रति लीटर दस गुना कम है। इस साल पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों को लेकर मोदी सरकार जनता के साथ भद्दा मज़ाक कर रही है। बीते कई महीनों से ईंधन की क़ीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बीच अरुण जेटली ने आज पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में मात्र 2.5 रुपए की कटौती की घोषणा की है।
जेटली ने कहा, ‘आज अंतरमंत्रालयी बैठक में हमने तय किया कि एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपये घटाया जाएगा। इसके अलावा ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) एक रुपया घटाएंगी।
यदि हम इस साल पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमत में हुई बढ़ोतरी को इस कटौती से तुलना करें तो यह प्रति लीटर दस गुना कम है। इस साल पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
https://twitter.com/sidmtweets/status/1047788766562344960
बढ़ते क़ीमतों और उसमें नामात्र की कटौती को देख ऐसा प्रतीत हो रहा कि मोदी सरकार जनता के साथ बचकाना मज़ाक कर रही है।
मोदी सरकार ने इस कटौती के लिए एक्साइज ड्यूटी डेढ़ रुपए कम की है। हम बता दें कि इससे पहले पिछले चार सालों के दौरान पेट्रोल-डीज़ल पर 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी जबकि मात्र एक बार ही घटाई गई थी।
एक्साइज ड्यूटी में लगातार बढ़ोतरी करने से सरकार ने दोगुने से भी ज़्यादा कलेक्शन किए। लेकिन आज जब जनता पेट्रोल-डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से त्रस्त आ चुकी है तो मोदी जी लोगों पर एहसान फ़रमा रहे हैं।
वाह मोदी जी वाह।