राहुल गांधी का ट्विटर पर दबदबा, बजट पर किया ट्वीट सबसे ज़्यादा बार री-ट्वीट हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ की ओर से किये गए ट्वीट क्रमशः चौथे और पांचवे पायदान पर रहे.
अंतरिम बजट को लेकर ट्विटर पर किये गए ट्वीटों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट ने बाजी मारी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल के इस ट्वीट को सबसे ज़्यादा बार लोगों ने री-ट्वीट किया है.
आज तक के मुताबिक 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच अंतरिम बजट को लेकर 1.4 मिलियन ट्वीट किये गए. इनमें से छोटे किसानों को हर साल 6,000 रुपए दिए जाने की मोदी सरकार की घोषणा पर राहुल के किये ट्वीट को सबसे ज़्यादा बार री-ट्वीट किया गया.
प्रति दिन के हिसाब से किसानों को मिल रहे 17 रुपयों को राहुल ने उनका अपमान बताया था. इस ट्वीट को 45,000 से ज़्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया.
Dear NoMo,
5 years of your incompetence and arrogance has destroyed the lives of our farmers.
Giving them Rs. 17 a day is an insult to everything they stand and work for. #AakhriJumlaBudget
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) 1 February 2019
राहुल के इस ट्वीट को लेकर भाजपा के ट्विटर हैंडल से किया गया एक अन्य ट्वीट, दूसरे पायदान पर रहा. तीसरे पायदान पर एक पत्रकार के किए ट्वीट के बाद पीएम मोदी और पीएमओ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट क्रमशः चौथे और पांचवे पायदान पर रहे.
This is a #BudgetForNewIndia and for all Indians. Watch my take. https://t.co/eAsPXMk1Dr
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2019
अंतरिम बजट को लेकर किए गए 1.4 मिलियन ट्वीट में 8 लाख भारत से किये गए थे. बजट के दिन करीब 72,000 प्रति घंटे की रफ्तार से ट्वीट हुए थे. बजट को लेकर ट्विटर पर चर्चा में रहने वाले हैशटैग की बात की जाए तो #Budget2019 और #Budget ForNewIndia टॉप 2 रहें.