ट्विटर पर हुई बसपा सुप्रीमो मायावती की इंट्री
मायावती के फ़ॉलोअर की संख्या 8,701 हो गई है.
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया से दूरी ख़त्म करते हुए ट्विटर पर अपना आधिकारिक अकाउंट बना लिया है. बसपा की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है.
पार्टी ने इस आशय की अधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया कि मायावती ने पहली बार ट्विटर को संवाद का माध्यम बनाया है. इसके ज़रिए वह विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करेंगी. उनका ट्विटर हैंडल है @ShushriMayawati.
उल्लेखनीय है कि मायावती का यह अकाउंट 22 जनवरी को शुरू हुआ था. ट्विटर द्वारा इसे वेरीफ़ाई किये जाने बाद पार्टी ने इसकी पुष्टि कर दी है. अब तक उन्होंने दर्जन भर ट्वीट भी किये हैं. वह सिर्फ़ “ट्विटर सपोर्ट” को फ़ॉलो कर रही हैं जबकि उनके फ़ॉलोअर की संख्या 8,701 हो गई है.