May a good source be with you.

बोफ़ोर्स मामले में अब नहीं होगी जांच, CBI ने खिंचा हाथ, कोर्ट से वापस ली जांच की अर्जी

सीबीआई ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नवीन कुमार कश्यप को बताया कि जांच एजेंसी एक फरवरी 2018 को दायर अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है.

सीबीआई ने राजनीतिक रूप से बोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिये अनुमति मांगने वाली अर्जी बृहस्पतिवार को दिल्ली की अदालत से वापस ले ली.

सीबीआई ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नवीन कुमार कश्यप को बताया कि जांच एजेंसी एक फरवरी 2018 को दायर अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है.

सीबीआई ने मामले में आगे की जांच के मद्देनजर अनुमति मांगने के लिये निचली अदालत का रुख किया था. सीबीआई ने कहा था कि मामले में उसे नयी सामग्री और सबूत मिले हैं.

जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को अदालत को बताया कि वह आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी और फिलहाल वह अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है.

अदालत ने चार दिसंबर 2018 को पूछा था कि आखिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में आगे की जांच के लिये उसकी अनुमति की जरूरत क्यों है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+