May a good source be with you.

विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ 30 अक्टूबर को दिल्ली में करेगा रैली

संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता को देखते हुए छह सितंबर को पुन: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया था लेकिन सरकार ने मजदूरों की सुधि नहीं ली ।

भारतीय मजदूर संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 अक्टूबर को राजधानी में रैली करने जा रहा है । संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने आज संवाददाताओं को बताया कि अप्रैल के बनारस अधिवेशन में मजदूरों-कर्मचारियों की समस्याओं पर अनेक प्रस्ताव पारित हुए थे ।

उन्होंने बताया कि श्रम कानूनों में अनुचित छेडछाड, ठेका प्रथा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन दिया गया था । कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की उदासीनता को देखते हुए छह सितंबर को पुन: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया लेकिन सरकार ने मजदूरों की सुधि नहीं ली ।

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की रैली में सभी मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा ।

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+