May a good source be with you.

नेहरू के योगदान को मिटाने की कोशिश में लगी भाजपा को मनमोहन का जवाब

मनमोहन सिंह ने कहा, नेहरू न सिर्फ कांग्रेस के, बल्कि पूरे देश के नेता थे

नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम और पुस्तकालय में केंद्र सरकार की ओर से किए जाने वाले बदलावों की योजना से नाखुश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़े शब्दों में चिट्ठी लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज़ कराई है।

तीन मूर्ति भवन में बने इस मेमोरियल में बदलाव को उन्होंने एक एजेंडे के तहत किया जाना बताते हुए कहा है की नेहरू किसी पार्टी विशेष के नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे।

पिछले हफ़्ते लिखी इस चिट्ठी में मनमोहन सिंह ने मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद दिलाते हुए कहा कि वाजपेयी के 6 सालों कार्यकाल के दौरान कभी भी नेहरू मेमोरियल से छेड़छाड़ की कोई कोशिश नहीं की गई थी।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा सरकार की ओर से नेहरू मेमोरियल में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की स्मृति को लाने की योजना पर यह चिट्ठी सामने आई है। अपनी लिखी चिट्ठी में मनमोहन ने नेहरू के निधन के समय वाजपेयी के संसद में दिए उस भाषण का भी ज़िक्र किया जिसमें वाजपेयी ने नेहरू को महान शख्सियत, शानदार व्यक्तित्व और विपक्ष को भी साथ लेकर चलने वाला नेता बताया था और कहा था कि तीन मूर्ति भवन को अब भविष्य में ऐसा मालिक नहीं मिलने वाला।

वाजपेयी का कहना था कि अलग-अलग विचारधारा होने के बावजूद भी उन्होंने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया। उनके देश प्रेम, विविधता के सम्मान और एकता अखंडता में विश्वास को अटल ने महान बताया था। आज़ादी के आंदोलन में नेहरू के बलिदान को याद दिलाते हुए  मनमोहन ने तीन मूर्ति भवन को उसके अपने स्वरूप में ही रहने देने की अपील की।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+