भाजपा समर्थकों की गुंडागर्दी, BJP की टोपी पहनने से इनकार करने वाली मुस्लिम छात्रा के साथ की छेड़खानी
छात्रा ने कहा कि, “यह सब भाजपा की वजह से हो रहा है. मुस्लिमों के लिए इतनी नफ़रत भरी है कि छात्र एक दूसरे को प्रताड़ित कर रहे हैं.”
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा के साथ धर्म के नाम पर उत्पीड़न का मामला सामने आया है. 21 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि कॉलेज ट्रिप के दौरान बीजेपी की टोपी न पहनने पर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया. ट्रिप के दौरान शिक्षक भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस मामले को इग्नोर किया.
बता दें कि छात्रा ने इस घटना का जिक्र ट्विटर पर किया है. इसके बाद यह ट्वीट वायरल हो गया. छात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “कल मैं कॉलेज ट्रिप में आगरा थी. 55 लोगों में मैं अकेले एक मुस्लिम लड़की थी. हमारे साथ चार फैक्लटी मेम्बर्स भी थे, जिनमें से दो पुरुष थे. शराब पीने के बाद छात्रों ने घटिया हरकतें शुरू कर दी और उन्होंने मुझे टारगेट बनाया.”
https://twitter.com/UmamKhanam/status/1113314372024197120
छात्रा ने आगे लिखा, “वे अपने साथ कुछ सामान लेकर आए थे जैसे बीजेपी की टोपी. उन्होंने टोपी को पहनने के लिए दबाव डाला. जब मैंने मना किया तो बदतमीजी शुरू कर दी. उन्होंने मुझे ग़लत तरीके से छूना शुरू किया. जब यह हो रहा था तो पुरुष फैक्लटी मेम्बर्स भी मौजूद थे.”
https://twitter.com/UmamKhanam/status/1113314381616615425
छात्रा ने अपील कि, “यह बीजेपी की वजह से हो रहा है. मुस्लिमों के लिए काफी नफ़रत भरी है. अब बात यहां तक आ गई है कि छात्र एक दूसरे को प्रताड़ित कर रहे हैं. इसे रिट्वीट करें ताकि ये हर किस्सा के पास पहुंच सके.”
https://twitter.com/UmamKhanam/status/1113314397680742400
हालांकि इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने दो आरोपी छात्रों का निष्कासित कर दिया है. प्रशासन का कहना है कि लड़की द्वारा पहले कोई रिपोर्ट नहीं की गई थी. छात्रा द्वारा लिखित शिकायत करने पर कार्रवाई की गई है.