सबरीमला मंदिर: भाजपा राज्य अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से करवाया हिंसात्मक आंदोलन
श्रीधरन के इस भाषण के बाद सीपीआई (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव कोडियेरी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह लगातार विवादों से घिरा हुआ है. भाजपा नेता इस मामले में समय-समय पर बेहुदे एवं न्यायालय की अवहेलना करते हुए टिप्पणी करते नज़र आते हैं. अभी हाल ही में मनोरमा न्यूज़ के एक विडियो में केरल के भाजपा राज्य अध्यक्ष पीएस श्रीधरन भी ऐसा ही कुछ करते नज़र आ रहे हैं.
इस विडियो के अनुसार कोझिकोड में हुई युवा मोर्चा की एक बैठक में श्रीधरन ने कहा कि भाजपा ने ही सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के ख़िलाफ़ हो रहे हिंसात्मक आंदोलन की योजना बनाई तथा उसका निष्पादन भी किया.
गौरतलब है कि श्रीधरन के इस भाषण के बाहर आने के बाद सीपीआई (मार्क्सवादी) के केरल राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
This is huge! Video recording of BJP state president gets leaked telling party’s youth gathering how Sabarimala agitation was scripted and executed by the party. https://t.co/F27zmBsORM
— Vinod K. Jose (@vinodjose) 5 November 2018
ज्ञात हो कि बीते 28 सितम्बर को सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी. इस फैसले के बाद से लगातार इसके ख़िलाफ़ सांप्रदायिक तत्वों का हिंसात्मक प्रदर्शन जारी है. वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने खुलेआम इन हिंसात्मक प्रदर्शनों का समर्थन किया है और विभिन्न तरीक़ों से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए बयानबाज़ी भी की है.