कांग्रेस ने शाह पर बोला हमला, कहा- जो झंडा नहीं संभाल सके वो देश क्या संभालेंगे
स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी कार्यालय में झंडोत्तोलन के दौरान झंडा गिरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा झंडोत्तोलन के दौरान झंडा गिरने को लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस प्रकरण को लेकर भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में अमित शाह स्वतंत्रता दिवस के अवसर झंडोत्तोलन कर रहे थे। शाह ने जैसे ही झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची वैसे ही झंडा नीचे गिर गया। हालांकि बाद में उन्होंने दोबारा रस्सी खींचकर झंडा फहराया।
कांग्रेस ने इस प्रकरण पर चुटकी लेते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ” जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे? 50 साल से ज़्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान नहीं होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।”
जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?
50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता।
दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं। pic.twitter.com/FmiEI5B7D7
— Congress (@INCIndia) August 15, 2018