May a good source be with you.

पत्रकार ने प्रज्ञा ठाकुर से मालेगांव विस्फोट में मारे गए लोगों के बारे में पूछा सवाल, जवाब मिला- भारत माता की जय, देखें विडियो

मालेगांव विस्फोट में 15 वर्षीय लड़के सहित 7 लोग मारे गए थे.

मालेगांव बम धमाके की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अपनी संवेदनहीनता का परियच दिया है. दरअसल, जब एक पत्रकार ने साध्वी से मालेगांव में मारे गए निर्दोष लोगों के बारे में सवाल किया तो उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम् कहकर सवाल को ही टाल दिया.

इंडिया टुडे के रिपोर्टर ने साध्वी से सवाल किया, “जो मालेगांव में मारे गये उनके लिए कुछ कहना है आपको?”

रिपोर्टर के इस सवाल पर साध्वी का जवाब हैरान करने वाला है. साध्वी ने कहा, “हो गया..हो गया…भारत माता की जय..भारत माता की जय…वंदे मातरम्.” ग़ौरतलब है कि मालेगांव विस्फोट में 15 वर्षीय लड़के सहित 7 लोग मारे गए थे.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम धमाके में ख़ुद को निर्दोष बताती नज़र आती हैं और इस मामले में सजा के दर्द को याद कर आंसू बहाती रही हैं. लेकिन साध्वी के इस जवाब से जाहिर हो गया है  कि वह बम धमाके में मारे गए लोगों के प्रति कितनी हमदर्दी और सहानुभूति रखती हैं.

बता दें कि भाजपा सांसद और आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने मालेगांव बम धमाके की जांच कर रहे शहीद हेमंत करकरे पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके कारण उनकी कड़ी आलोचना की गई थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+