केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का शर्मनाक बयान- जनता हमें पुराने वादे याद दिलाती है, हम बस हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं
नितिन गडकरी ने कहा है कि उनकी पार्टी को पूरा भरोसा था कि वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए बड़े बड़े वादे कर दिए
भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में जुमले के बदौलत सरकार बनाई थी, यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले भी कह चुके हैं। लेकिन, यह असलियत एक बार फिर से जनता के सामने आ गई है। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी पूरी बेशर्मी के साथ कह रहे हैं कि उन्होंने जनता को चकमा देकर सत्ता हासिल की है।
एक मराठी टीवी चैनल के साथ बातचीत में नितिन गडकरी ने यह बात कही है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर इस विडियो को साझा किया। इस विडियो में मंत्री जी कह रहे हैं कि उन्हें पूरा विश्वास था कि उनकी पार्टी कभी भी सत्ता में नहीं आएगी। इस कारण 2014 में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े वादे कर दिए। लेकिन, संयोग्यवश हमारी सरकार बन गई और अब जनता हमारे वादों को याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि जनता के इन सवालों पर हंसते हुए हम आगे बढ़ जाते हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा है, ‘सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।‘
सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है| pic.twitter.com/zhlKTrKHgU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2018