“हवा-हवाई बातों से निकलिए मोदी जी, देश का युवा और किसानों के चहेते हैं राहुल गांधी” – बिहारी बाबू ने मोदी पर कसा तंज
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री को अब झूठी बातों से निकलकर अपनी हार पर मंथन करना चाहिए.
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि राफ़ेल मुद्दे पर अब हमें सफ़ाई पेश करने की जरूरत आ गई है. इसके साथ-साथ उन्होंने राहुल गांधी को देश के किसानों के उम्मीदों वाला नेता भी बताया है.
elections. It is high time & right time to be dignified, courteous, transparent & come clean on the Rafale deal. Had we done so earlier we would not be facing such rejection. Sir, I mean well, as a friend, colleague & well wisher, so don't get me wrong! It’s not the time for
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 20, 2018
one man show 2 men army anymore. Man to be watched today, whether you like him or not, the nation, specially the farmers& younger generation seem to love @rahulgandhi. Let’s not live in fools paradise any more. Work hard & show results though the time is running out. Jai Hind!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 20, 2018
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि अगर हमने पहले ही राफ़ेल जैसे मुद्दे को गंभीरता से लिया होता तो आज इस तरह की करारी हार देखने को नहीं मिलती.
इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री की सरकार को घेरते हुए कहा कि अब वन मैन आर्मी वाली बात अब छोड़ देनी चाहिए.
यही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ़ भी की है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाने से बचना चाहिए. ऐसे बयानों से उन्हें फ़ायदा ही पहुंचता है, नुकसान नहीं होता. उन्होंने कहा है कि आप मानें या ना मानें देश का युवा और किसान राहुल गांधी को प्यार करता है.
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सोनिया-राहुल गांधी के परिवार ने पीढ़ियों से देश के विकास और प्रगति में अपना योगदान दिया है, ऐसे में हमें उनकी व्यक्तिगत आलोचना करने से बचना चाहिए.
Sirji! Don't you think that personal attacks should stop? That too on a lady of substance, Chairperson, Congress #MrsSoniaGandhi & leader of the future, Rahul Gandhi @RahulGandhi. Since generations their families have contributed enormously towards the development & progress
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 20, 2018