CRPF जवान की अंतिम विदाई में हंसते रहे भाजपा सांसद साक्षी महाराज, देखें विडियो
एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि भाजपा सांसद जश्न मना रहे हैं.
पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है. देश के अलग-अलग हिस्सों में जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. लेकिन, भाजपा के सांसद साक्षी महाराज एक जवान की अंतिम विदाई में हंसते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर इसके बाद साक्षी महाराज की खूब फ़जीहत हो रही है.
इंडिया टुडे के मुताबिक बीते शनिवार (16 फरवरी) को उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ़ जवान अजीत कुमार की अंतिम विदाई में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. वहां मौजूद भीड़ के बीच साक्षी महाराज मुस्कुराते हुए नज़र आए और हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन भी स्वीकार किया.
Outrageous: It was the final journey of martyr Ajit Kumar Azad but look how BJP MP Sakshi Maharaj is waving from the truck carrying the mortal remains. Sakshi Maharaj needs to be told that it wasn’t a BJP roadshow but the final journey of a braveheart the nation lost. pic.twitter.com/10CHZpiGRa
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) 16 February 2019
इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने साक्षी महाराज पर हमला बोला है. ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि शर्म तो इन्हें है नहीं.
शर्म तो इन्हें है नहीं । https://t.co/Fxvp01LZwo
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) February 16, 2019
इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी भाजपा सांसद के इस बर्ताव का विडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया. एक यूजर ने लिखा कि एक शहीद जवान के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज हंसते हुए देखे गए, यह एक शर्मनाक बात है.
https://twitter.com/Rampuniyani1945/status/1096831583514841089
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि भाजपा सांसद जश्न मना रहे हैं.
Seems BJP MP Sakshi Maharaj celebrating #PulwamaAttack pic.twitter.com/kP0crRHNV3
— Prashant Kanojia (@KanojiaPJ) February 16, 2019
एक यूजर ने लिखा कि भाजपा सांसद की यह राजनीति शर्मनाक है. भाजपा को शर्मिंदा होनी चाहिए. भाजपा के लोग सिद्धू के बयान पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन साक्षी महाराज को कर रहे हैं, वह सिद्धू से ज्यादा ख़तरनाक है.
https://twitter.com/satishkumar1012/status/1096671888452079616