May a good source be with you.

भाजपा सांसद कीर्ति आज़ाद थामेंगे कांग्रेस का हाथ, कहा- भाजपा ने मेरी पीठ में छूरा भोंका

कीर्ति आज़ाद ने कहा कि भाजपा में अब तानाशाही चल रही है और इसे सिर्फ ढाई लोग मिलकर चला रहे हैं.

भाजपा के बागी सांसद और 1983 की विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रहे कीर्ति आज़ाद ने कांग्रेस का हाथ थामने की बात कही है. भाजपा से नाराज़ चल रहे आज़ाद ने कहा कि 26 सालों से लगातार ईमानदारी से पार्टी की सेवा करने के बदले भाजपा ने उनकी पीठ में छूरा भोंका है.

जनसत्ता की ख़बर के अनुसार कीर्ति आजाद, राहुल गांधी की मौजूदगी में आगामी 15 फरवरी को कांग्रेस में शामिल होंगे. बिहार के दरभंगा से तीन बार सांसद रहे कीर्ति आज़ाद ने भाजपा के ख़िलाफ़ जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि भाजपा में अब तानाशाही चल रही है और इसे सिर्फ ढ़ाई लोग मिलकर चला रहे हैं. अब यहां जुमलेबाजी से लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईमानदारी की बात तो करती है लेकिन अपने ही भीतर भ्रष्टाचार को दबाए हुए है.

कीर्ति आज़ाद का कहना है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव, कांग्रेस के टिकट पर दरभंगा से ही लड़ेंगे. ज्ञात हो कि आज़ाद को साल 2015 में डीडीसीए के कथित भ्रष्टाचार में, अरुण जेटली पर उंगली उठाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+