महिला एंकर के कपड़े पर भाजपा नेता की टिप्पणी, कहा- पैंट के जगह आपको साड़ी पहननी चाहिए
एक कार्यक्रम के दौरान महिला एकंर ने पैंट पहनी हुई थी जिसे देख मौसमी चटर्जी ने महिला एंकर को साड़ी पहनने की सलाह दी.
बीजेपी के छोटे नेताओं से लेकर बड़े नेताओं तक हर कोई महिलाओं के मान-सम्मान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते नज़र आते हैं. हाल ही में एक बीजेपी विधायक ने बसपा सुप्रीमों मायावती की तुलना किन्नर से की थी. ताज़ा मामले में बीजेपी की दामन थामने वाली अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने एक महिला एंकर को पैंट पहनने के जगह साड़ी पहनने की सलाह दे डाली.
द वायर के मुताबिक सूरत में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान महिला एकंर ने पैंट पहनी हुई थी जिसे देख चटर्जी ने महिला एंकर को साड़ी पहनने की सलाह दी. दरअसल, एंकर ने कार्यक्रम में मौसमी चटर्जी को मीडिया से तारूफ़ कराया. जिसके बाद चटर्जी ने माइक पकड़ते ही महिला एंकर से कहा कि आप जो कपड़े पहनकर आए वो वो सही नहीं है. आपको साड़ी या ड्रेस पहनकर आना चाहिए. इस टिप्पणी के बाद महिला एंकर ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात नहीं की. इस दौरान उनके साथ सूरत भाजपा प्रमुख नितिन भजियावाला, शहर भाजपा उपाध्यक्ष पीवीएस सरमा और अन्य लोग थे.
मौसमी ने कहा कि मैंने उन्हें बीजेपी नेता नहीं बल्कि एक मां के रुप में सलाह दी है. मेरी कही हुई बातें उन्हें गलत तरीके से नहीं लेनी चाहिए. एक भारतीय महिला होने के नाते मुझे युवाओं को यह सिखाने का अधिकार है कि उन्हें क्या, कहां और कब पहनना चाहिए.’
बता दें कि मौसमी चटर्जी 2 जनवरी को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाजपा शामिल हुईं. वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए सूरत में थी.
मौसमी चटर्जी ने हिंदी और बंगाली फिल्मों में लंबे समय तक काम किया है. मौसमी कांग्रेस की टिकट पर 2004 में कोलकाता की उत्तर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी.
वहीं ऐसा पहली बार नहीं है कि जब बीजेपी के किसी नेता ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है,, बीजेपी के नेताओं के बयान महिलाओं के प्रति उनकी दकियानुसी सोच को दर्शाती है कि वो महिलाओं का सम्मान नहीं करती है.