बसपा सुप्रीमो मायावती पर BJP विधायक ने की शर्मनाक टिप्पणी, अखिलेश बोले- हताशा में है भाजपा
मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख को किन्नर कहा था.
उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने बसपा प्रमुख मायावती के ख़िलाफ़ शर्मनाक टिप्पणी की है. मुग़लसराय की विधायक साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड का हवाला देते हुए बसपा प्रमुख को किन्नर कहा है.
भाजपा विधायक साधना सिंह ने कहा कि जिस दिन महिला के साथ छेड़छाड़ हो जाती है, वो सत्ता के लिए आगे नहीं आती है. भाजपा विधायक ने आगे कहा, “मायावती को देश की महिलाएं कलंकित मानती हैं. वह तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वह ना नर हैं ना महिला है.”
#WATCH:BJP MLA Sadhna Singh says about BSP chief Mayawati, "jis din mahila ka blouse, petticoat, saari phat jaaye, wo mahila na satta ke liye aage aati hai. Usko pure desh ki mahila kalankit maanti hai.Wo to kinnar se bhi jyada badtar hai, kyunki wo to na nar hai, na mahila hai." pic.twitter.com/w3Cdizd8eR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2019
भाजपा विधायक के इस बयान की सपा-बसपा दोनों दलों ने कड़ी निंदा की है. सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में इसे भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक बताया है. उन्होंने लिखा है, “मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं. ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है. ये देश की महिलाओं का भी अपमान है.”
मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं. ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है. ये देश की महिलाओं का भी अपमान है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2019
इससे पहले बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भी भाजपा विधायक के बयान की भर्त्सना की थी. जी न्यूज़ के मुताबिक उन्होंने कहा था, “साधना सिंह का बयान भाजपा के स्तर को प्रदर्शित करता है. सपा-बसपा गठबंधन होने से भाजपा नेताओं का संतुलन बिगड़ गया है.”