मध्यप्रदेश: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ लोगों का विरोध देख उल्टे पांव भागे भाजपा विधायक, विडियो देखें.
खेड़ी गांव के लोग लंबे समय से गांव में रोड़ बनाने की मांग कर रहे थे.
प्रदेश में भाजपा विधायकों को अपना चुनाव प्रचार करना महंगा साबित हो रहा है. दरअसल, लोग उनके पिछले कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में पार्टी का प्रचार करने और वोट मांगने के लिए गए विधायक को गांव के लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया. जिसके बाद विधायक को वहां से उल्टे पांव वापस भागना पड़ गया. इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आजतक की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा विधायक राजेश सोनकर पार्टी प्रचार के लिए खेड़ी गांव पहुंचे थे, लेकिन गांव वालों ने उनका गांव में आने का विरोध करते हुए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए. इसके साथ-साथ विधायक को गालियां देना भी शुरू कर दिए. जिसके बाद विधायक को प्रचार अधूरा छोड़कर ही गांव से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा.
https://www.facebook.com/shailendrasial/videos/10218184867960978/
इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक ने इस पूरी घटना को राजनीति साजिश करार दिया. ज्ञात हो कि खेड़ी गांव के लोग काफी समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हुई. जिसके बाद गांव वालों का गुस्सा वोट मांगने आए विधायक पर फूट पड़ा.