गोलमाल: भाजपा विधायक ने पाकिस्तानी सेना के गीत को भारतीय सेना के नाम से गाया
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल
12 अप्रैल को, भाजपा विधायक राजा सिंह ने रामनवमी पर भारतीय सेना को समर्पित अपने नए गीत को जारी करने की घोषणा की।
राजा सिंह का गाना आप यहां सुन सकते हैं :
https://twitter.com/TigerRajaSingh/status/1116612649972719617
यह गाना इन पंक्तियों से शुरू होता है
“सीधा रस्ता वतन, दिल की हिम्मत वतन
अपना जज़्बा वतन, मन की सच्ची लगन, सीधा रास्ता वतन…”
हालांकि, इसे बड़े उत्साह से गाया गया लेकिन एक छोटी समस्या थी। इस गाने को पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के लिए लिखे गए गीत से शब्दशः कॉपी किया गया था। यह, 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस पर, पाकिस्तान सशस्त्र बलों के मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा जारी किया गया गीत है। राजा सिंह ने इसमें ‘पाकिस्तान’ शब्द को ‘भारत’ से बदल दिया और रामनवमी के अवसर पर इसे भारतीय सेना को समर्पित एक गीत कहकर पोस्ट किया।
इस गीत की पाकिस्तानी संस्करण के साथ यहां तुलना की गई है
https://twitter.com/zoo_bear/status/1117396876280549376
राजा सिंह की गीत रिलीज़ को पाकिस्तानियों द्वारा तुरंत पहचान लिया गया। उन्होंने इसे साहित्यिक चोरी बताया और इसका मूल संस्करण पोस्ट किया।
https://twitter.com/PTIMPK/status/1117354119650598912
पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के आधिकारिक प्रवक्ता भी भाजपा विधायक का मजाक उड़ाने में शामिल हो गए।
Glad that you copied. But copy to speak the truth as well. #PakistanZindabad https://t.co/lVPgRbcynQ
— Asif Ghafoor (@peaceforchange) April 14, 2019
विडंबना यह है कि राजा सिंह, पिछले दिनों हैदराबाद के पुराने शहर वाले इलाके को पाकिस्तान के रूप में कहने के लिए चर्चा में थे। भाजपा विधायक ने अब तक अपना ट्वीट भी नहीं हटाया है।