राजनीतिक लाभ के लिए विंग कमांडर अभिनंदन के फ़ोटो को फ़ेसबुक पर शेयर कर फंसे BJP विधायक, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक को फेसबुक से पोस्ट हटाने का भी आदेश दिया है.
चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को आचार सहिंता का उल्लघंन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ओम प्रकाश शर्मा ने फ़ेसबुक पर विंग कमांडर अभिनंदन का फ़ोटो अपने राजनीतिक लाभ के लिए साझा किया था.
संजीवनी टुडे की ख़बर के अनुसार भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने फेसबुक पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की फोटो के साथ राजनीतिक पोस्ट को साझा करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही आयोग ने भाजपा विधायक को फेसबुक से पोस्ट हटाने का भी आदेश दिया है.
ग़ौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को भारतीय सेना की कोई भी फोटो या विडियो सोशल मीडिया पर उपयोग करने से सख्त मना किया था. हालांकि, इससे पहले सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सी पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के साथ दिखाई दे रहे थे.