शर्मनाकः वोट के लिए मेनका गांधी के धमकी भरे तेवर- अगर मुसलमान मुझे वोट नहीं देंगे, तो मैं भी उनके लिए कुछ नहीं करूंगी
मेनका गांधी ने चुनाव को सौदेबाजी करार दिया है.
केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में मेनका गांधी चेतावनी के लिहाजे से मुस्लिम समाज से वोट देने की अपील कर रही हैं.
सुल्तानपुर के गांव तुराबखानी में एक सभा को संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा, “मैं जीत रही हूं. लेकिन मेरी जीत मुस्लमानों के वोट के बिना होगी तो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगेगा. क्योंकि फिर दिल खट्टा हो जाता है. फिर जब मुसलमान काम के लिए आता है तो मैं सोचती हूं रहने दो क्या फर्क पड़ता है. आखिर नौकरी सौदेबाजी भी होती है. हम सब महात्मा गांधी की औलाद नहीं है. कि बस देते जाएंगे और चुनाव में मार खाते जाएं.”
https://twitter.com/Khabar_Bar/status/1116583142586900481
मेनका गांधी के शब्द शर्मनाक और अनैतिक होने के साथ-साथ चुनाव आयोग की सलाह को मुंह चिढ़ाते हैं. चुनाव आयोग ने राजनेताओं को धार्मिक और सांप्रदायिक आह्वान करने से मना किया है.
ग़ौरतलब है कि अब यह देखना होगा चुनाव आयोग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.
न्यूज़सेन्ट्रल24×7 इस विडियो क्लिप की प्रामाणिकता को सत्यापित नहीं करता है.