May a good source be with you.

अपने पक्ष में ख़बर दिखाने के लिए पत्रकारों को पैसे दे रही थी BJP, शिकायत दर्ज

लेह के प्रेस क्लब ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में ख़बर दिखाने के लिए पैसे देने की कोशिश की है.

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पत्रकारों को पैसे देने की कोशिश की है. लेह के प्रेस क्लब ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि चुनाव में अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में ख़बरें दिखाने के लिए भाजपा नेताओं ने पैसे देने की कोशिश की है.

द टेलीग्राफ के मुताबिक लेह प्रेस क्लब ने जिला निर्वाचन अधिकारी अन्वी लवासा और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. लेह के उपायुक्त लवासा का कहना है, “हां हमें ऐसी शिकायत मिली है. हम अभी जांच कर रहे हैं, जांच के बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई जाएगी. यह एक ग़ैर-संज्ञेय अपराध है और एफ़आईआर को कोर्ट द्वारा ही किया जा सकता है.”

बता दें कि लेह-लदाख में लोकसभा की एक सीट है. यहां सोमवार, 6 मई को मतदान होने हैं. यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. यहां का मुकाबला चार प्रत्याशियों के बीच है. भाजपा, कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ़्रेंस ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन भी मैदान में हैं. 2014 में यहां से भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज 36 वोटों से हराया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+