May a good source be with you.

भाजपा नेता ने आरबीआई के नए गवर्नर की नियुक्ति पर ली चुटकी, कहा- उम्मीद है कि नए गवर्नर आरबीआई को ही इतिहास न बना दें

आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के पास इतिहास में एम.ए की डिग्री है.

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर शक्तिकांत दास की डिग्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं. गुजरात के भाजपा नेता जय नारायण व्यास ने बुधवार को आरबीआई गवर्नर की डिग्री को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, “आरबीआई के नए गवर्नर के पास एम.ए हिस्ट्री की डिग्री है. उम्मीद और दुआ करता हूं कि वह आरबीआई को ही इतिहास न बना दें.”

व्यास के ट्वीट के बाद भाजपा द्वारा लगातार उन पर ट्वीट डिलीट करने का दबाव बनाए जाने की बात प्रकाश में आ रही है. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान जय नारायण व्यास ने कहा, “मैं तो सिर्फ नए गवर्नर को शुभकामनाएं देना चाहता था. आरबीआई को सही तरह से चलाने के लिए आपके पास घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की पूरी जानकारी होनी ज़रूरी है.” व्यास ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भाजपा के साथ ही हैं और पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं.

व्यास ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि देश के इतने बड़े पद को संभालने वाला व्यक्ति अर्थशास्त्री या अर्थशास्त्र की समझ रखने वाला होगा.” उन्होंने शाक्तिकांत दास के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि दास आरबीआई को सही तरह से चलाएंगे. ज्ञात हो कि शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं. आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद दास को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+