May a good source be with you.

भाजपा नेता की बेशर्मी, सवाल पूछने पर पत्रकार से कहा- ‘मोदी जी के पास जाओ नौकरी दे देंगे’

दैनिक जागरण के पत्रकार ने शहरी विकास मंत्री सी पी सिंह से स्वच्छ भारत के बारे में सवाल पूछा था।

विकास के मुद्दे पर फेल भाजपा के नेता अब सवाल पूछने पर पत्रकारों के ऊपर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ भाजपा शासित राज्य झारखंड में। यहां शहरी विकास मंत्री सी.पी सिंह ने स्वच्छता मिशन पर सवाल पूछने के कारण एक पत्रकार को जलील किया।
ईनाडु इंडिया की ख़बर के मुताबिक बुधवार को भाजपा कोटे से मंत्री सी.पी सिंह एक पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान दैनिक जागरण के एक पत्रकार ने उनसे स्वच्छ भारत के बारे में सवाल पूछ लिया। इस पर मंत्री आगबबूला हो उठे और पत्रकार को बुरा भला बोलने लगे। उन्होंने बड़े ही बेहयाई से पत्रकार को कहा कि मोदी जी के पास चले जाओ वे तुम्हें नौकरी पर रख लेंगे।
मंत्री के इस बयान पर पत्रकार ने जवाब दिया कि वह पत्रकारिता के काम से संतुष्ट हैं और इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि वह मोदी जी के पास नौकरी मांगने जाए। इस बात पर मंत्री ने कहा कि इतना दिन खराब नहीं आया होता तो झोला लेकर घूम नहीं रहे होते। पत्रकार ने जब अपने कार्य से संतुष्ट होने की बात कही तो मंत्री ने कहा कि मजबूरी को संतुष्टि का नाम मत दो, मजबूरी में घूम रहे हो। मंत्री जी के साथ पत्रकार की यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
लोकतंत्र का चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता की गरिमा और उसकी संवेदनशीलता का मंत्री ने ज़रा सा भी लिहाज नहीं किया। लेकिन, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री जी ने अपनी सफाई पेश करने में जरा सी भी देरी नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर मेरी गलती है तो प्रेस क्लब को इसके लिए आगे आना चाहिए।
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+