May a good source be with you.

भाजपा द्वारा किया जा रहा पुलवामा हमले का राजनीतिकरण: उमर अब्दुल्ला

पिछले दिनों असम में एक रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था की CRPF जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा क्योंकि केंद्र में कांग्रेस की नहीं, भाजपा की सरकार है

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर पुलवामा हमले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी दलों पर हमला करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है.

बताते चले कि पिछले दिनों असम में एक रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था की CRPF जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा क्योंकि केंद्र में कांग्रेस की नहीं, भाजपा की सरकार है. शाह के इस कथन के बाद उमर का ये बयान आया है.

ट्विटर पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा-

“अब अगर विपक्ष अपना राजनीतिक कर्तव्य निभाते हुए सरकार कि खामियों को उजागर करता है तो भाजपा और उसके पालतू न्यूज़ चैनल्स को अपने को विक्टिम (पीड़ित) घोषित नहीं करना चाहिए. भाजपा खुद पुलवामा हमले का राजनीतिकरण कर रही है और विपक्षी दलों पर हमला करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है.”
इसके साथ ही उमर ने #SHAME लिखते हुए भाजपा द्वारा इस पूरे मामले के राजनीतिकरण किये जाने को शर्मनाक ठहराया.

पीटीआई इनपुट्स पर आधारित

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+