गुजरात में खिसक गई है भाजपा की जमीन, मोदी के करीबी बोले- मुसलमानों को अनदेखा कर रही है भाजपा
ज़फ़र सरेशवाला ने कहा है कि पार्टी के कुछ नेताओं ने ऐसा बयान दिया है जिससे लगता है कि भाजपा मुसलमानों की दुश्मन है.
लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से उलाहना और ताने झेलने पड़ रहे हैं. इस क्रम में मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर ज़फ़र सरेशवाला का नाम शामिल हो गया है. उन्होंने कहा है कि गुजरात में भाजपा के हाथों से जमीन खिसक रही है.
प्रभा साक्षी की ख़बर के अनुसार सरेशवाला को प्रधानमंत्री मोदी का काफी करीबी माना जाता है. एक लेख में सरेशवाला ने कहा है कि भाजपा की जमीन खिसक रही है. इसके लिए उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं के बयानों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश में मुसलमानों को अनदेखा कर रही है, जबकि मुस्लिमों की आबादी कुल जनसंख्या का 15 प्रतिशत हिस्सा है.
A long time Gujarati friend of Narendra Modi speaks out:
BJP has lost the plot, things are slipping out of Narendra Modi’s hands@zafarsareshwala writes: https://t.co/acnOq3pvRt
— Shekhar Gupta (@ShekharGupta) December 26, 2018
ग़ौरतलब है कि भाजपा की छवि बिगाड़ने के लिए सरेशवाला ने गिरिराज सिंह, साध्वी प्रज्ञा, उमा भारती और साक्षी महाराज जैसे नेताओं को ज़िम्मेदार ठहराया है. हालांकि बाद में सरेशवाला ने सफाई देते हुए कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे मुस्लिमों को फायदा या नुकसान हुआ हो. लेकिन वे अपनी इस बात पर कायम रहे कि पार्टी के कुछ नेताओं की वजह से यह दिखाई देता है कि भाजपा मुस्लिमों की दुश्मन है.
This is exactly my point! @narendramodi ji’s Govt hasn’t done anything major against the #Muslim community ! It is like the film is far different than the publicity! https://t.co/bVzaeDJTRy
— zafar sareshwala 🇮🇳 (@zafarsareshwala) December 26, 2018