May a good source be with you.

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह का फ़रमान- पीएम मोदी की चुनावी रैली में न पहुंचने वाला होगा देशद्रोही

जदयू ने भाजपा सांसद के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट गिरिराज ना बांटें.

भारत और पाकिस्तान के बीच इस तनातनी वाले माहौल में केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने शर्मनाक बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पटना में नरेन्द्र मोदी की संकल्प रैली में जो शामिल नहीं होगा, वह व्यक्ति देशद्रोही होगा.

बता दें कि आगामी 3 मार्च को पटना में एनडीए की रैली होनी है. इसी सिलसिले में गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस रैली से पता चल जाएगा कि कौन पाकिस्तान के साथ है और कौन हिंदुस्तान के साथ. साथ ही भाजपा सांसद ने कहा कि जो भारत के साथ खड़े होंगे वे देश के साथ विद्रोह करेंगे. उन्होंने कहा कि रैली में राष्ट्र की एकता का प्रदर्शन होगा.

ज़ी न्यूज़ के मुताबिक गिरिराज सिंह के बयान पर सियासी घमासान मचा है. जदयू ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट गिरिराज ना बांटें. वही, राजद व कांग्रेस ने इसे भाजपा का चरित्र बताया है.

तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की रैली होने वाली है. रैली पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान शामिल होंगे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+