हास्यास्पद: भाजपा द्वारा फेसबुक पर किये गए ‘मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उम्मीदवार’ के सर्वेक्षण में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली जीत
भाजपा के फेसबुक पेज पर हुए इस सर्वेक्षण में हो रही थी सिंधिया की तारीफ
मध्यप्रदेश में राज्य के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कौन हैं यह जानने के लिए भाजपा ने फेसबुक सर्वेक्षण किया। लेकिन इस सर्वेक्षण के नतीज़े ने सबको चौंका दिया। प्रिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार सर्वेक्षण का जो नतीजा आया उसमें कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया विजेता रहे।
चुनाव के सर्वेक्षण में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे। हालांकि शुरुआत में शिवराज सिंह आगे चल रहे थे लेकिन दोपहर के बाद परिणामों में बदलाव आने लगा और ज्योतिरादित्य सर्वेक्षण में आगे निकल गए।
मज़ेदार बात यह है कि इस सर्वेक्षण के कमेंट्स भाग में सिंधिया की ख़ूब तारीफ हुई जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शर्मिंदा होकर फेसबुक से इस सर्वेक्षण को ही हटा लिया।