आम चुनाव: अपनी जाति बताने में भी घोटाला कर रहे BJP के उम्मीदवार, कभी ठाकुर, कभी OBC, तो कभी SC का प्रमाण पत्र दिखा चुके हैं एसपी सिंह बघेल
एसपी सिंह बघेल को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इसमें उत्तर प्रदेश के आगरा लोकसभा सीट से उतारे गए उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने जाति प्रमाण पत्र में घालमेल किया है. अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व रखी गई सीट को पाने के लिए उन्होंने अपनी जाति बदल ली है. अब तक के अपने करियर में बघेल ने तीन मौकों पर अपनी अलग-अलग जाति बताई है.
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्विटर पर कुछ दस्तावेज़ साझा किए हैं, जिसके अनुसार अपने स्कूली दिनों में एसपी सिंह बघेल ने खुद को ठाकुर जाति का बताया था. इसके बाद कॉलेज में ओबीसी कोटा से एडमिशन पाने के लिए उन्होंने अपनी जाति ओबीसी बताई. फिर अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने खुद को अनुसूचित जाति का बता दिया है. भाजपा ने उन्हें आगरा से उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतार भी दिया है.
Yogi's Minister SP Singh Baghel got elected from reserved seat by giving a fake SC certificate.He originally declared himself a Thakur in his school, then an OBC to get a job at college in OBC quota&finally as SC to get reserved seat! Now he evades HC notice in Election Petition! pic.twitter.com/w3k9tuXA3K
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) October 12, 2018
इन सबके बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एसपी सिंह बघेल 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं. ओबीसी मोर्चे का नेता अनुसूचित जाति के लिए रिज़र्व सीट कैसे पा सकता है, इसका जवाब चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहिए.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 182 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है. पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया है. उनकी सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे.