May a good source be with you.

कोलकाता में फुस्स हो गई मोदी जी की रैली, सभा शुरू होने से पहले ही निकल गए 3000 से ज़्यादा लोग

लोकल मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ब्रिगेड ग्राउंड का आधा हिस्सा रैली के दौरान खाली पड़ा रहा था.

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रैली की तस्वीर पोस्ट की और भारी भीड़ के पहुंचने का दावा किया, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ब्रिगेड ग्राउंड का आधा हिस्सा रैली के दौरान खाली पड़ा रहा था.

ई समय की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिगेड ग्राउंड का आधा हिस्सा खाली पड़ा रहा. लोगों का कहना है कि इसी ग्राउंड में पिछले दिनों हुए सीपीआई (एम) की तुलना में यह रैली फ्लॉप रही है.

फरवरी में वामपंथी पार्टी की रैली में ब्रिगेड ग्राउंड पूरी तरह से भर गया था.

https://twitter.com/ShoaibDaniyal/status/1113454861335420928

ई समय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री की सभा शुरू होने से पहले ही करीब 3000 लोग वापस लौट गए थे. हालांकि रिपोर्ट का कहना है कि रैली के आयोजकों ने रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं की थी. इस कारण रैली शुरू होने से पहले ही करीब 3000 लोग निराश होकर वापस लौट गए.

इससे पहले महाराष्ट्र के वर्धा और उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली फ्लॉप रही है. इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि परेड ग्राउंड की रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 53 लाख की लागत से चार ट्रेनों को किराए पर लिया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+