मुंबईः पकड़ी गई चौकीदार की चोरी, चुनावी प्रचार के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की तस्वीर वाले हज़ारों कार्ड बरामद
इस कार्ड में प्रधानमंत्री मोदी की आवाज़ में एक ऑडियो संदेश जरिए लोगों को भाजपा के लिए वोट करने के लिए कहा गया है.
भारतीय जनता पार्टी आम चुनाव में लगातार आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है. महाराष्ट्र की भाजपा इकाई ने चुनाव प्रचार के लिए एक विशेष कार्ड तैयार किया है, जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक की तस्वीरें लगाई गई है. इसी कार्ड के भीतर भाजपा के लिए वोट मांगते हुए प्रधानमंत्री मोदी का ऑडियो संदेश भी है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐसे हजारों कार्ड्स को जब्त कर कार्रवाई की मांग की है.
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नीरज भाटिया ने इसे ट्वीटर पर साझा किया है. साथ ही नीरज ने यह जानकारी दी है कि यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल) परिसर से भाजपा के प्रचार सामग्री को जब्त किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल के भाई प्रदीप गोयल यूपीएल कंपनी के स्वतंत्र निदेशक हैं.
ट्वीटर पर नीरज द्वारा शेयर किए गये विडियो में देखा जा सकता है कि इस कार्ड के पहले पेज पर सर्जिकल स्ट्राइक की तस्वीर लगाई गई है. इसके साथ ही कार्ड खोलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ में एक ऑडियो संदेश भी है.
@INCIndia leaders raided premises in Mumbai where thousands of such electrical BJP campaign cards were found which is having Surgical Strike image for BJP promotion with voice over of PM Modi seeking votes.. pic.twitter.com/aHePt9T7ZP
— Niraj Bhatia (@bhatia_niraj23) April 9, 2019
इस संदेश में नरेंद्र मोदी कहते हैं, “भारत के भाग्य विधाता मतदाता भाइयों एवं बहनों आप सब को नरेंद्र मोदी का नमस्कार..आपका वोट सिर्फ किसी को पराजित करने के लिए नहीं है, आपका वोट भारत के भाग्य को बदलने के लिए है. लोकतंत्र की मांग है कि हम जाति-बिरादरी से ऊपर उठें. संप्रदायवाद से ऊपर उठें. सबका साथ सबका विकास. हिंदुस्तान के हर गली-मोहल्ले के मतदाता से ख़ुद के लिए वोट मांग रहा हूं कि आप कमल के निशान पर बटन दबाइए..आपका वोट सीधा-सीधा मुझे मिलेगा. मैं आपको भरोसा देता हूं कि मैं आपके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. फिर एक बार आपसे मतदान करने की प्रार्थना करता हूं. लोकतंत्र के लिए भारत के लिए…भारत माता की जय”
ग़ौरतलब है कि एक दिन पहले महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने युवा वोटरों से अपील की थी कि अपना पहला वोट डालते समय युवा बालाकोट हमले को अंजाम देने वाले वीर जवानों और पुलवामा हमले के शहीदों को जरूर याद करें. यहां ध्यान देने की बात है कि चुनाव आयोग पहले ही हिदायत दे चुकी है कि चुनाव में वोटों के लिए सेना के जवानों का इस्तेमाल नहीं किया जाए.
इसे भी पढ़ें- शर्मनाक: चुनाव आयोग के मना करने के बावजूद मोदी ने मांगे बालकोट और सेना के नाम पर वोट