May a good source be with you.

GST पर अफ़वाह फैलाते पकड़े गए भाजपा IT सेल के मुखिया अमित मालवीय, पढ़िए सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

33 उपभोक्ता सामग्रियों पर टैक्स कम करने का फैसला 22 दिसम्बर को लिया गया जो कि 1 जनवरी, 2019 को प्रभाव में आएगा.

भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय एक बार फिर अफवाह और झूठी ख़बरें फ़ैलाते हुए पकड़े गए हैं. बीते रविवार को एक ट्वीट में उन्होंने जीएसटी के उस संशोधित दर से फायदे मिलने की बात की जो कि 1 जनवरी, 2019 को लागू की जानी है.

अमित मालवीय ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि रेस्टोरेंट के बिल पर टैक्स 5% कर दिया गया है जो कि पहले 30% था. इसके अलावा उन्होंने फिल्म टिकट के बारे में लिखा कि टिकट का टैक्स 12% हो गया है जो कि पहले 28% था.

मालवीय ने लिखा, “परिवार के साथ एक फिल्म और खाना कभी भी इतना सस्ता नहीं था!”

मज़ेदार बात यह है कि टीवी, टायर, मॉनिटर और फिल्म की टिकटों समेत 33 उपभोक्ता सामग्रियों पर टैक्स कम करने का फैसला 22 दिसम्बर को लिया गया. लेकिन शायद मालवीय यह बात भूल गए कि यह 1 जनवरी, 2019 को प्रभाव में आएगा.

फिल्म टिकट जो कि 100 रु. से कम हैं उनका टैक्स 18% से कम करके 12% कर दिया गया है और जिन टिकटों के दाम 100 रु. से अधिक हैं उनका टैक्स 28% से 18% कर दिया गया है.

बहरहाल, मालवीय के इस ट्वीट को लेकर ट्विटर जगत में उनकी काफी जग-हसाई हुई जिनके कुछ नमूने यहां हैं –

वैशाली ने लिखा कि मालवीय जी अभी थोड़ा धीरज रखिए इन टैक्सों को 1 जनवरी 2019 से लागू किया जाना है.

https://twitter.com/RoshanKrRai/status/1077102280007208961

सबीना ने पूछा कि अभी इतने कम टैक्स पर आप किस रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हो मालवीय जी?

सेजल ने अमित मालवीय के ट्विट को शेयर करते हुए बिजनेस टुडे की एक ख़बर लगाई जिसमें लिखा गया था कि जीएसटी की नई दरें 1 जनवरी 2019 से लागू की जाएंगी. सेजल ने अमित मालवीय को “झूठा” कहा.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+