बिहार: पुलिस ने BJP को वोट न देने पर दलित, यादवों समेत महिलाओं को बेरहमी से पीटा, देखें विडियो
राजद ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बक्सर बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे के निर्देश पर काम कर रही थी.
बिहार के बक्सर में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने पर गरीब ग्रामीणों पर पुलिस की अमानवीयता सामने आई है. भाजपा को वोट न देने पर पुलिस ने घरों में घुसकर यादवों, दलितों, महिलाओं और बूढ़ों समेत बच्चे की बर्बर पिटाई कर दी.
नवजीवन की ख़बर के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल ने बीते मंगलवार शाम को पीड़ितो का वीडियो शेयर किया है.
नवजीवन की ख़बर के अनुसार आरजेडी ने आरोप लगाया, “बक्सर लोकसभा सीट के ख़ुर्द गांव के दलितों और यादवों के पुलिसों ने बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे के इशारों पर इसलिए पीटा क्यों कि इन लोगों ने आरजेडी को वोट दिया था.
विडियो में पीड़ितों ने अपने घाव दिखाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें पीटा क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट न देकर आरजेडी को वोट दिया था. पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने गाली-गलौज करने के साथ उनके पैसे भी छिने थे.