बिहार में पुलिसकर्मी ही कर रहे हैं बलात्कार, यही है नीतीश जी राक्षसी सुशासन: तेजस्वी यादव
बिहार के दो पुलिसकर्मियों पर महिला कैदी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है.
बिहार के मुजफ़्फ़रपुर में एक महिला कैदी के साथ बलात्कार की घटना सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. एक ट्वीट में तेजस्वी यादव ने नीतीश राज को राक्षसी सुशासन बताया.
ट्विटर पर तेजस्वी यादव ने लिखा है, “मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पताल में ईलाजरत महिला कैदी के साथ नीतीश जी के अधीन दो पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया. अब बिहार में पुलिसकर्मी कैद में ही बलात्कार कर रहे हैं. यही है नीतीश जी का राक्षसी सुशासन. यह नीतीश जी द्वारा प्रायोजित प्रशासनिक अमानवीय क्रूरता की पराकाष्ठा है.”
Breaking: मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पताल में ईलाजरत महिला क़ैदी के साथ नीतीश जी के अधीन दो पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया। अब बिहार में पुलिसकर्मी क़ैद में ही बलात्कार कर रहे है। यही है नीतीश जी का राक्षसी सुशासन।
यह नीतीश जी द्वारा प्रायोजित प्रशासनिक अमानवीय क्रूरता की पराकाष्ठा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 30, 2018
ज्ञात हो कि मुजफ़्फ़रपुर के एक अस्पताल में सीतामढ़ी जेल से एक महिला कैदी को इलाज के लिए लाया गया था. बिहार पुलिस के दो कर्मियों पर वॉशरूम में कैदी महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. मामला प्रकाश में आने के बाद तेजस्वी यादव ने इस घटना को नीतीश सरकार की अमानवीय क्रूरता की चरम सीमा बताया है.