बिहार में मॉब लिंचिंग: मवेशी चोरी के शक में भीड़ ने 44 वर्षीय महेश यादव को पीट-पीट कर मार डाला
यह घटना अररिया ज़िले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में स्थित डाक हरिपुर गांव की है.
बिहार के अररिया से मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. जहां भीड़ ने मवेशी चोरी के शक में 44 वर्षीय महेश यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी.
यह घटना अररिया ज़िले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में स्थित डाक हरिपुर गांव की है.
रॉबर्ट्सगंज थाना के एसएचओ शिव शरण शाह ने बताया, “स्थानीय लोगों ने महेश यादव को पकड़ लिया और आरोप लगाया कि मृतक अपने दो साथियों के साथ मवेशी चुराने की कोशिश कर रहा था.”
एसएचओ ने बताया, “मृतक महेश यादव अररिया ज़िले के किसी अन्य गांव का निवासी था. वह पहले मवेशी चोरी की कई घटनाओं में शामिल था.” उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित