बिहार: अपने ही ज़िले में चल रहा है अवैध खनन और खनन मंत्री सोये हैं नींद में
क्षेत्र के खनन अधिकारी भी हैं मामले से बेखबर
बिहार के खनन मंत्री विनोद कुमार सिंह के अपने ज़िले कटिहार में ही मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है और उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है और दिनदहाड़े क्षेत्र में खनन माफ़िया मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं।
हिन्द किसान की एक रिपोर्ट के अनुसार जब सिंह से इस अवैध खनन के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें ज़िले में हो रहे किसी प्रकार के अवैध खनन की जानकारी नहीं मिली है, जानकारी मिलने पर वे सख़्त कार्रवाई करेंगे। वहीं खनन अधिकारी भी क्षेत्र में हो रहे इस अवैध खनन की जानकारी होने से साफ़ इंकार कर रहे हैं। अब ऐसे में शासन प्रशासन का अवैध खनन और खनन माफिया की तरफ उदासीन रवैया बिलकुल स्पष्ट नज़र आ रहा है।
गौरतलब है कि अवैध खनन के चलते आस-पास के गांव के लोग काफ़ी परेशान हैं। खनन के बाद रह गए गढ्ढे जानलेवा साबित हो सकते है और चूँकि रिहायशी इलाका है खनन क्षेत्र के आसपास, इसलिए बच्चे आस-पास खेलते हैं। और ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाए तो इसकी ज़िम्मेदारी लेने वाला शासन प्रशासन में तो अब तक कोई नज़र नहीं आ रहा है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी शासित राज्यों में खनन माफिया का बोलबाला, कार्रवाई करने को बजाय सरकारों ने चुप्पी साधी