भाजपा की बुरी हार, जानें बड़े नेताओं ने कांग्रेस की जीत पर क्या कहा..
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि एक और एक मिलकर ग्यारह बनते हैं तो बड़े-बड़ों की सत्ता नौ दो ग्यारह हो जाती है.
विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह.. तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह..
जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह …
तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 11, 2018
वहीं दूसरी ओर भाजपा से नाराज शत्रुध्न सिन्हा ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया कि कहीं खुशी कहीं गम! मैंने वॉल पर लिखने के लिए आपको चेतावनी नहीं दी! और सत्य सबल होगा? तगड़ा झटका, यही होना था! आखिरकार सच्चाई की जीत हुई. उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई, उन सभी को जो शानदार जीत की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अहंकार, खराब प्रदर्शन या अति महत्वाकांक्षा के कारण जो लोग हार गए हैं, उनके लिए दिल से संवेदना. आशा है कि वे प्रार्थना करेंगे कि उनको ज्ञान और अच्छी भावना जल्द हासिल हो… जल्द से जल्द और बेहतर. लोकतंत्र जिंदाबाद. जय हिन्द!
Those who have lost, thanks to their arrogance, poor performance or over ambition – also deserves heartfelt condolences.
Hope wish and pray that wisdom & good sense prevails upon them soon….sooner the better. Long live democracy. Jai Hind!— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 11, 2018