अब होना है सिर्फ ‘न्याय’… ‘फकीर जी’ हिमालय जाएं- भूपेश बघेल
बघेल का यह ट्वीट उस संदर्भ से जुड़ा है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि “हम फकीर हैं जी, झोला उठाएंगे चल पड़ेंगे.”
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की ‘न्याय’ योजनी की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है.
एक ट्वीट करते हुए बघेल ने कहा, “गरीब से न्याय..गरीब को आय, अब होना है सिर्फ ‘न्याय’…’फकीर जी’ हिमालय जाएं.”
गरीब से न्याय
गरीब को आयअब होना है सिर्फ 'न्याय'
'फकीर जी' हिमालय जाएं।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 28, 2019
दरअसल, बघेल का यह ट्वीट उस संदर्भ से जुड़ा है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि “हम फकीर हैं जी, झोला उठाएंगे चल पड़ेंगे.”
बता दें कि कांग्रेसी अपनी ‘न्याय’ योजना के तहत हर साल गरीब परिवारों को 72,000 रुपए देने की वादा की है.