पुलवामा के नाम पर वोट हथियाना चाहती है भाजपा, विकास की कोई बात नहीं- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास आज वोट मांगने के लिए विकास का कोई मुद्दा नहीं है.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुड्डा ने यहां पत्रकारों से कहा कि प्रदेश का विकास पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में हुआ था. मौजूदा सरकार ने तो इस विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है.
उन्होंने कहा कि सरकार के पास आज वोट मांगने के लिए विकास की कोई बात नहीं है. भाजपा लोगों को बरगलाने के लिए कभी सैनिकों तो कभी पुलवामा मामले को लेकर वोट हथियाना चाह रही है.
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस बार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कम से कम नौ सीटें जीतेगी.