May a good source be with you.

रिहाई के बाद रावण- यह सरकार अंग्रेज़ों से भी ज़्यादा बुरी, कोई दलित इसे वोट नहीं देगा

कल देर रात रिहा हुए चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ सहारनपुर जेल से

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण को कल देर रात सहारनपुर जेल से रिहा कर दिया गया। रावण को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रसूका) के तहत जेल भेजा गया था। उन पर मई 2017 में सहारनपुर ज़िले में जातीय दंगा भड़काने के आरोप लगे थे। अभी रावण के रिहाई के डेढ़ महीने बाकी थे पर योगी सरकार ने बीते बुधवार को ही उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश जारी कर दिए थे।

रावण के रिहाई के बाद देर रात ही जेल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। सभी सहयोगियों ने उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण मीडियकर्मियों से रूबरू हुए और वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

रावण ने कहा कि उनके संगठन का एकमात्र उद्देश्य है कि 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को उखाड़ फेका जाए क्योंकि यह सरकार अंग्रेजों से भी ज़्यादा जुल्म ढा रही है। आवाज़ उठाने वाले दलितों व मुसलमानों को जेल में डाल दे रही है। यह तानाशाह सरकार है।

उन्होंने मीडिया के साथ अपनी बातचीत के दौरान कहा, “मुझे साज़िश के तहत जेल भेजा गया है। मैंने तो दंगे रोकने की कोशिश की, दोनों समुदायों को समझाया कि यह बीजेपी की चाल है। आपस में लड़ने से मना किया लेकिन भाजपा को तो दंगे करवाने हैं इसलिए मुझे जेल भेज दिया गया।”

समय से पहले रिहाई के आदेश में रावण ने कहा, “इसमें सरकार की कोई चाल हो सकती है। वो मुझपर फिर से रसूका लगाना चाहते हैं। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट से मुझे रिलीफ़ मिलने वाली थी लेकिन कोई बस नहीं चलता देख इन्होंने रिहाई का आदेश दिया है। चुनाव से मुझे दूर रखने के लिए भी यह उनकी चाल हो सकती है।”

रावण ने कहा कि उनका संगठन और बहुजन समाज चुनाव में गठबंधन के साथ जाएगा।

राजनीति में शामिल होने के बात पर उन्होंने कहा, “हम बस यही चाहते हैं कि आरक्षण के द्वारा जो लोग संसद में जा रहे हैं वो बहुजन समस्या को वहां उठाए। उनके दुख दर्द को समझें। हम व्यवस्था बदलने का प्रयास करेंगे।”

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के दलितों को मत मारो मुझे मारो और उनके छप्पन इंच के सीने वाले बयान के बीच क्या ताल्लुक है, सच्चाई और दिखावा क्या है सब मालूम चलता है।”

https://www.facebook.com/100007680765891/videos/pcb.2117283818537623/2117282041871134/?type=3&theater&ifg=1

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+