May a good source be with you.

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ़्तार, आज़ाद ने ट्वीट कर दी जानकारी

भीमा कोरेगांव हिंसा के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र प्रशासन ने पुणे पुलिस को अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए है.

अम्बेडकरवादी संगठन भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. शुक्रवार को आज़ाद ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि उन्हें मुंबई पुलिस ने दादर में स्थित चैत्यभूमि से गिरफ़्तार किया है.

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को ही आज़ाद ने मुंबई पुलिस पर उन्हें और उनके साथियों को मलाड में एक होटल के परिसर में  रोक देने का आरोप लगाया. आज़ाद ने इसको लेकर महाराष्ट्र की भाजपा सरकार का कड़ा विरोध किया.

स्क्रॉल इन की एक ख़बर के मुताबिक़ आज़ाद को कथित रूप से पुलिस ने इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि उन्होंने यह घोषणा की थी कि भीम आर्मी पुलिस से स्वीकृति नहीं मिलने के बावजूद वर्ली में स्थित जम्बोरी मैदान में शनिवार को एक रैली निकालेगी. आज़ाद ने अपने एक विडियो में पुलिस की भारी संख्या में होटल के बाहर तैनाती दिखाते हुए कहा, “मैं अपने साथियों से बात करना चाहता हूँ. मैं जानना चाहता हूँ कि मैंने कौन से कानून का उल्लंघन किया है. मैं अपना काम बिना रुके करता जाऊंगा.”

ख़बरों के मुताबिक़ भीमा कोरेगांव हिंसा के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र प्रशासन ने पुणे पुलिस को अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए हैं ताकि किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+