May a good source be with you.

बैंकिग छोड़ नेता बनी मीरा सान्याल का निधन, आप नेताओं समेत कई अन्य लोगों ने जताया दुख

मीरा सान्याल कैंसर से पीड़ित थी.

बैंकर से नेता बनी मीरा सान्याल की एक बीमारी के कारण बीते शुक्रवार को मृत्यु हो गई. 57 वर्षीय मीरा सान्याल कैंसर से पीड़ित थी. रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड के लिए देश की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं.

उन्होंने 2014 में मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर मीरा सान्याल की मौत की पुष्टि करते हुए लिखा, “तीक्ष्ण आर्थिक प्रतिभा और उदार आत्मा को खो दिया है. आप हमेशा हमारे ह्रदय में रहेंगी.”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा, “यह (उनके निधन का समाचार सुनकर) बहुत दुख हुआ. व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं.”

कई और लोगों ने सान्याल की मृत्यु पर ट्विटर के माध्यम से शोक सन्देश दिया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+