May a good source be with you.

बुलंदशहर हिंसा के आरोपियों का सम्मान, बजरंग दल और विहिप ने शुभकामना देने वाले पोस्टरों पर छपवाई तस्वीरें

बुलंदशहर में भड़की हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या हो गई थी. 

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने मकर सक्रांति और गणतंत्र दिवस पर एक पोस्टर के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दी है, लेकिन इन्होंने अपने इस पोस्टर में बुलंदशहर हिंसा के आरोपियों की तस्वीरें भी लगाई है.

पत्रकार प्रशांत कुमार ने एक पोस्टर को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, बजरंग दल, वीएचपी अब मकर संक्रांति पर उन सभी लोगों की तस्वीर के साथ पोस्टर प्रकाशित करता है, जिन पर बुलंदशहर में हिंसा भड़काने का आरोप है, सिवाय, बजरंग दल के सह-संयोजक प्रवीण भाटी को छोड़ कर.

https://twitter.com/scribe_prashant/status/1084111296856055809

इस पोस्टर के नीचे बाईं ओर बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की तस्वीर लगी हुई है, जो पिछले साल तीन दिसंबर को उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में भड़की हिंसा के दौरान मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले में आरोपी हैं.

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ़्तार किया है. जिसमें एक आरोपी योगेश राज भी शामिल है, पुलिस ने योगेश राज को तीन जनवरी को गिरफ़्तार किया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+